Jaipur Mandi bhav: तेजी के चलते खरीदारी घटने से सरसों और ग्वार के भाव में गिरावट
Jaipur Mandi bhav: राजस्थान की जयपुर मंडी में बुधवार को तेज रहे भावों पर खरीदारी कम होने के कारण सरसों मिल डिलीवरी के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई. मंडी में चना और दालों समेत कई अनाज के कारोबार में कोई बड़ा उतार चढ़ाव नहीं आया. ग्वार में 2 दिन तेजी आने के बाद वायदा बाजार में भाव कम होने से ग्वार मिल डिलीवरी में 50 रुपए और ग्वार गम में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई. कई दिनों से गेहूं मील डिलीवरी और गेहूं दड़ा 2610 से लेकर 2620 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं.
सरसों में तेजी आना शुरू
यदि तेलों में बदलाव पर नजर डालें तो सोया रिफाइंड तेल 50 रुपए मंदा हुआ. बरसाती सीजन के कारण मंडी में माल की आवक कम हो रही है. जिसका असर फसलों के भाव पर भी पड़ रहा है. जयपुर मंडी में 42% कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी का रेट 7150 से लेकर 7155 रुपए प्रति क्विंटल रहा. वही सरसों का कच्ची घानी भाव 1535 रुपए प्रति 10 किलो रहा. आमतौर पर देखा जाता है की मंडी में सरसों की आवक घटने के बाद भाव में तेजी आना शुरू हो जाती है. ठीक वैसा ही इस समय हो रहा है.
तेल बाजार में तेजी ना होने के बावजूद भी सरसों के भाव में हो रही बढ़ोतरी आश्चर्यचकित कर रही है. माना जा रहा है कि अब भाव बढ़ता किसानों के लिए अच्छा संकेत है. हालांकि सरसों के प्लांटों में बुधवार को 20 से 55 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही.
जयपुर मंडी भाव ( बुधवार 9 जुलाई )
| नाम | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2610-2620 |
| गेहूं दड़ा | 2610-2620 |
| मक्का लाल | 2300-2400 |
| बाजरा | 2200-2300 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| जौ लूज | 2200-2300 |
| चना जयपुर लाइन | 5800-6000 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 6500-7000 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| चौला | 6500-7500 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| उड़द | 6800-7000 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| मोठ | 5000-5200 |
| चना दाल मीडियम | 6500-6550 |
| चना दाल बोल्ड | 7450-7500 |
| सरसों मिल डिलीवरी | 7150-7155 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 5075-5150 |
| ग्वारगम जोधपुर | 9900 |
| सरसों कच्ची घाणी तेल | 15500 |
| कांडला पोर्ट पाम ऑयल | 11550-11600 |
| कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड | 11750-11800 |
| कोटा सोया रिफाइंड | 11800-11850 |
| गुड़ | 4200-4600 |
| चीनी | 4210-4325 |
