Jaipur Mandi bhav: नई फसल की आवक से सरसों भाव हुए कमजोर, तेल कीमतें भी टूटी
Mar 9, 2025, 12:14 IST

Jaipur Mandi Bhav : नई फसल की आवक होने की वजह से शनिवार को जयपुर मंडी में सरसों के भाव में 25 रूपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से सरसों के तेल में भी 50 रूपए प्रति क्विंटल नरमी रही है। बाकी सामान्य कारोबार रहने की वजह से अनाज व ग्वारसीड और दलहन फसलों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरसों की फसल किसानों द्वारा कटाई की जा रही है कहीं पर निकाली जा रही है और भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिस वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाई हुई है। जानिए जयपुर मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव किसानों को क्या दिए गए हैं।
जयपुर मंडी भाव
फसल | भाव |
गेहूं मिल डिलीवरी | 2900-2950 |
गेहूं दड़ा | 2900-2950 |
मक्का लाल | 2500-2600 |
बाजरा | 2300-2500 |
ज्वार पीली | 2900-3000 |
जौ लूज | 2400-2500 |
मूंग मिल डिलीवरी | 7200-7700 |
मोठ | 4500-5000 |
चौला | 6500-7000 |
उड़द | 7000-7500 |
चना जयपुर लाइन | 5800-6000 |
सरसों मिल डिलीवरी | 6125-6130 |
ग्वार जयपुर लाइन | 5120-5200 |
ग्वार गम | 10200 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए भाव मंडियो के व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. फसल की क्वालिटी अच्छी और खराब होने पर भाव घटते बढ़ते रहते हैं.