The Chopal

Jaipur Mandi bhav: सरसों के भाव कमजोर हुए, चना में लगातार तेजी जारी

Mandi Bhav : मंडी में लंबे समय के बाद सरसों के भाव कमजोर हुए है। वही चना के भाव में उछाल आया है। व्यपरियों के अनुसार चना के भाव में तेजी का सिलसिला लंबे समय तक रहने की आशंका जताई जा सकती है। 
   Follow Us On   follow Us on
Jaipur Mandi bhav: सरसों के भाव कमजोर हुए, चना में लगातार तेजी जारी

Jaipur Aur Bharatpur Mandi Bhav : लंबे समय के इंतजार के बाद हम किसानों को राजस्थान की बीकानेर और भरतपुर मंडी का भाव बताने जा रहे है। राजस्थान की जयपुर मंडी में बृहस्पतिवार को खरीदारी घटने की वजह से सरसों मिल डिलीवरी के भाव में 50 रूपए प्रति क्विंटल मंडी दर्ज की गई है। सरसों के भाव टूटने की वजह से सरसों कच्ची घानी तेल भी 150 रुपए प्रति क्विंटल टूट गया है। इसी के साथ कांडला पोर्ट पर पाम तेल भी 50 रूपए प्रति क्विंटल मंदा रहा है। वही कोटा सोया रिफाइंड तेल के भाव भी 100 रूपए टूटे है। दूसरी और दाल मिलों में मांग मजबूत होने की वजह से चना के भाव में 50 रूपए उछाल आया है। आल्हा की अन्य दाल दलहन के भाव में सामान्य स्थिति रही है।

साथ ही सामान्य कारोबार होने की वजह से अनाज और ग्वार गम तथा ग्वार सीड के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वही भरतपुर मंडी में बृहस्पतिवार को सरसों के भाव में हल्की तेजी रही है। बाकी सभी प्रकार के कृषि जिंसों में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है।

जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav)

फसल न्यूनतम भाव उच्चतम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2590 2600
गेहूं दड़ा 2590 2600
मक्का लाल 2400 2500
बाजरा 2300 2400
ज्वार पीली 2900 3000
जौ लूज 2200 2300
मूंग मिल डिलीवरी 7000 7400
मोठ 5000 5200
चौला 6500 7500
उड़द 6800 7000
चना जयपुर लाइन 5750 5950
सरसों 6650 6655
ग्वार जयपुर लाइन 4980 5075
ग्वारगम ------- 9700

भरतपुर मंडी भाव( Bharatpur Mandi Bhav)

फसल न्यूनतम भाव उच्चतम भाव
सरसों 6250 6331
गेहूं 2400 2450
बाजरा 2200 2485
चना 5700 5900

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए भाव मंडी की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए गए हैं। माल की क्वालिटी के हिसाब से दिन भर में भाव में तेजी मंदी का सिलसिला जारी रहता है। इसलिए व्यापार करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।