Kota Mandi Bhav: धान की सभी किस्म की आवक जारी, गेहूं और सरसों उछले, सोयाबीन, चना रेट टूटे
Kota: राजस्थान की कोटा भामाशाह मंडी में बरसाती मौसम के कारण कम फसल पहुंच रही है. मंडी से प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को यहां 30000 कट्टो की आवक हुई. लगातार चल रहे सामान्य कारोबार के बीच सोमवार को मामूली उतार चढ़ाव रहा. सरसों का भाव 30 रुपए की तेजी के साथ 6400 से लेकर उच्चतम 6800 प्रति क्विंटल देखने को मिला. गेहूं के भाव में 20 रुपए की तेजी के साथ 2572 से 2652 रुपए प्रति क्विंटल रहा. शनिवार और सोमवार के कारोबारी दिन चना के भाव में 50 रुपए की मंदी देखने को मिली है.
मौजूदा समय में सोयाबीन 4000 से 4700 प्रति क्विंटल बिक रहा है. लेकिन सोमवार को सोयाबीन के भाव भी कमजोर हुए. भामाशाह मंडी में धान सुगंधा, धान 1847, धान 1509, धान 1718 और धान पूसा जैसी किस्म की आवक लगातार जारी है. मंडी में 8000 का कट्टे लहसुन पहुंचा और भाव 2200 से लेकर 8500 प्रति क्विंटल रहे और लहसुन बॉक्स पैकिंग का रेट 4000 से 9000 के बीच रहा. लोकल व्यापारियों ने बताया की फसलों में कोई बड़ा उतार चढ़ाव या फेरबदल नजर नहीं आ रहा है. आई आपको बताते हैं कोटा मंडी के विस्तार से भाव,
कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
| उपज का नाम | भाव |
| सोयाबीन | 4000-4700 |
| ज्वार शंकर | 2200-2700 |
| गेहूं | 2572-2652 |
| ज्वार सफेद | 2800-4000 |
| बाजरा | 2000-2300 |
| सरसों | 6400-6800 |
| तिल्ली | 7000-9100 |
| मूंग | 6500-7300 |
| धान 1847 | 2600-2800 |
| धान सुगन्धा | 2200-2552 |
| धान 1718 | 3000-3350 |
| धान 1509 | 2200-2801 |
| धान पूसा | 2700-3101 |
| कलौंजी | 16000-20000 |
| उड़द पुराना | 4000-6300 |
| जौ नया | 2000-2200 |
| उड़द नया | 5500-6800 |
| चना देशी | 5200-5601 |
| अलसी | 6800-7400 |
| चना मौसमी | 5000-5600 |
| धनिया सूखा बादामी | 6000-7200 |
| धनिया ईगल | 6500-7400 |
| मक्का | 2000-2200 |
| चना पेप्सी | 5000-5600 |
| मैथी | 3800-4650 |
