Kota Mandi Bhav: चना भाव में बनी तेजी, नया उड़द बिक रहा 600 रुपए महंगा, जानिए सभी जिंसों के रेट
Kota Mandi: कोटा की भामाशाह मंडी में सप्ताह के पहले दिन सोमवार 14 जुलाई को चना, लहसुन और धनिया के भाव में उछाल आया. इसके अलावा गेहूं से लेकर धान की सभी अन्य वैरायटी में 5 से 10 रुपए का उतार-चढ़ाव देखा गया. लगातार आ रही तेजी में सरसों का भाव 7000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. परंतु बाजार भाव के भविष्य को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. बरसाती मौसम के दौर में चना मामूली महंगा हुआ है. कोटा मंडी में सोमवार को चने के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही. साथ ही लहसुन के भाव में भी 400 रुपए का उछाल आया.
कृषि उपज मंडी से मिली सूचना के अनुसार, कोटा भामाशाह मंडी में सभी कृषि जिंसों की 45000 कट्टे आवक देखने को मिली. मंडी में पुराने उड़द और नए उड़द में 600 रुपए प्रति क्विंटल का फर्क रह रहा है. पुराने के मुकाबले नया उड़द महंगा बिक रहा है. व्यापारियों ने बताया कि मंडी में रोजाना 2-3 जिंसों में ही उतार-चढ़ाव रहता है. बाकी ज्यादातर जिंसों के भाव मौजूदा समय में स्थिर बने हुए. लिए हम आपको कोटा मंडी के सोमवार 14 जुलाई 2025 के भाव विस्तार से बताएंगे.
कोटा मंडी भाव (लेख में दिए भाव रुपए प्रति क्विंटल है.)
| जिंसों के नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
| धान (1509 ) | 2200 | 2801 |
| धान (1718) | 3000 | 3350 |
| धान सुगन्धा | 2200 | 2551 |
| धान (1885) | 3000 | 3300 |
| धान (1847) | 2600 | 2900 |
| धान पूसा | 2700 | 3001 |
| अलसी | 6000 | 6800 |
| सरसों | 6100 | 6750 |
| ज्वार सफेद | 2800 | 4000 |
| बाजरा | 2000 | 2300 |
| मक्का | 1900 | 2100 |
| सोयाबीन | 3800 | 4251 |
| जौ नया | 2000 | 2200 |
| तिल्ली | 7000 | 8100 |
| मैथी | 3800 | 4800 |
| कलौंजी | 16000 | 20000 |
| धनिया नया सूखा बादामी | 5800 | 6800 |
| गेहूं | 2481 | 2601 |
| धनिया नया ईगल | 6200 | 7000 |
| मूंग | 6500 | 7100 |
| उड़द पुराना | 4000 | 6000 |
| ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
| उड़द नया | 5500 | 6600 |
| चना देशी | 5000 | 5481 |
| चना मौसमी | 5000 | 5450 |
| चना पेप्सी | 5000 | 5450 |
| लहसुन | 2300 | 8000 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए जा रहे भाव मंडी के व्यापारियों और अन्य के स्रोतों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से रेट में बदलाव जारी रहता है.
