Kota Mandi Bhav : सरसों के भाव में आई तूफानी तेजी, चना के दाम हुए धड़ाम
Mandi Bhav : मंडी में दिन प्रतिदिन सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक लगातार कम हो रही है। व्यापारियों के मुताबिक आवक कम होने की सबसे बड़ी वजह फसलों के गिरते दाम बताई जा रही। लहसुन की आवक भी लगातार कमजोर हो रही है। कम भाव मिलने की वजह से किसानों ने भंडारण शुरू कर दिया है।

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में लगातार कटौती हो रही है। शनिवार को मंडी में बीते दिन के मुकाबले 10 हजार बोरी कम आवक दर्ज हुई है। इस दौरान मंडी में केवल 60 हजार बोरी आवक दर्ज हुई है। मंडी में मौजूद व्यापारियों के मुताबिक आवक कम होने की सबसे बड़ी वजह फसलों के गिरते दाम है। भाव कम होने की वजह से किसान अपनी भंडारण की हुई फसल मंडी में कम लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को भामाशाह मंडी में सरसों के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार हुआ है। वही चना के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट रही है।
भाव कम होने की वजह से मंडी में लहसुन की आवक भी कमजोर हो रही है। शनिवार को मंडी में 9 हजार बोरी लहसुन की आवक दर्द की गई है। लहसुन का भाव 2500 से 9 हजार रूपए प्रति क्विंटल रहा है। जो पिछले दिनों से यहीं पर टिका हुआ है। बॉक्स पैकिंग लहसुन का भाव भी एक जगह स्थिर है। मंडी में बॉक्स पैकिंग लहसुन 4500 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।
कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav)
फसल | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
गेहूं | 2451 | 2701 |
धान सुगन्धा | 2200 | 2751 |
धान (1509) | 2200 | 3301 |
धान (1718) | 3200 | 3951 |
धान पूसा | 2700 | 3351 |
सोयाबीन | 3800 | 4250 |
सरसों | 5800 | 6250 |
अलसी | 6000 | 6800 |
ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 | 5000 |
बाजरा | 2000 | 2300 |
मक्का | 2000 | 2200 |
जौ नया | 2000 | 2200 |
तिल्ली | 8500 | 11000 |
मैथी | 3800 | 4500 |
कलौंजी | 16000 | 22500 |
धनिया बादामी | 5800 | 6500 |
धनिया ईगल | 6200 | 6700 |
धनिया रंगदार | 6700 | 9000 |
मूंग | 6500 | 7000 |
उड़द | 4000 | 6700 |
चना देशी | 5100 | 5301 |
चना मौसमी | 5100 | 5250 |
चना पेप्सी | 5200 | 5300 |