The Chopal

Kota Mandi Bhav: धान और चना के दामों में आई भारी गिरावट, बाकी सभी कृषि जिंसों के नए भाव हुए लागु

Mandi Bhav : मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में हल्की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों के अनुसारआवक में बढ़ोतरी होने की वजह चना की बढ़ती रही है। लहसुन की आवक दिन प्रतिदिन कमजोर हो रही है। कम भाव मिलने की वजह से किसानों ने लहसुन का भंडारण शुरू कर दिया है।

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi Bhav: धान और चना के दामों में आई भारी गिरावट, बाकी सभी कृषि जिंसों के नए भाव हुए लागु

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को मंडी में बीते दिन के मुकाबले आवक में 5 हजार बोरी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान मंडी में तकरीबन 65 हजार बोरी आवक दर्ज हुई है। मंडी में मौजूद व्यापारियों के मुताबिक आवक बढ़ने की सबसे बड़ी वजह चना के भाव में तेजी आना है। भाव में बढ़ोतरी होने की वजह से किसान अपनी भंडारण की हुई फसल धीरे-धीरे मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भामाशाह मंडी में चना के भाव में 50 रुपए और धान के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल नरमी का माहोल रहा है।

भाव कम होने की वजह से मंडी में लहसुन की आवक भी कमजोर हो रही है। सोमवार को मंडी में 9 हजार बोरी लहसुन की आवक दर्द की गई है। लहसुन का भाव 2500 से 9 हजार रूपए प्रति क्विंटल रहा है। जो पिछले दिनों से यहीं पर टिका हुआ है। बॉक्स पैकिंग लहसुन का भाव भी एक जगह स्थिर है। मंडी में बॉक्स पैकिंग लहसुन 4500 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।

कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav 10 June 2025)

फसल न्यूनतम भाव उच्चतम भाव
गेहूं 2451 2651
धान सुगन्धा 2200 2701
धान (1509) 2200 3303
धान (1718) 3200 3805
धान पूसा 2700 3251
सोयाबीन 3800 4252
सरसों 5800 6200
अलसी 6000 6800
ज्वार शंकर 2200 2700
ज्वार सफेद 4000 5000
बाजरा 2000 2300
मक्का 2001 2203
जौ नया 2000 2210
तिल्ली 8500 11000
मैथी 3800 4500
कलौंजी 16000 22502
धनिया बादामी 5801 6505
धनिया ईगल 6200 6700
धनिया रंगदार 6700 9000
मूंग 6500 7000
उड़द 4000 6700
चना देशी 5100 5301
चना मौसमी 5100 5250
चना पेप्सी 5200 5300