The Chopal

Kota Mandi Bhav: धान, लहसुन और सोयाबीन रहे तेज, धनिया में आई मंदी

Mandi Bhav 2024 : मंडी में धान, लहसुन और सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली है। वहीं धनिया के भाव में कमी दर्ज की गई है। मंडी में धान की आवक लगातार जारी है। 

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi Bhav: धान, लहसुन और सोयाबीन रहे तेज, धनिया में आई मंदी

Kota Mandi Bhav 2024 : कोटा की भामाशाह मंडी में सोमवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक हुई है। मंडी में इस समय धान की आवक में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंडी में सभी प्रकार के अनाज की आवक करीबन 1 लाख 19 हजार बोरी के आस पास हुई है। मंडी में धान और लहसुन के भाव में तेजी नजर आई है। 

व्यपारियों का कहना है की सोमवार को मंडी में धान (1509) 50 रुपए और सोयाबीन 50 रुपए तेज रहे हैं। वही धनिया के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। मंडी में ग्वार के भाव रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। किसान इस बार अच्छा भाव मिलने की वजह से काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

अगर हम मंडी में लहसुन की बात करें तो लहसुन की आवक भी करीबन 3900 बोरी देखने को मिली है। लहसुन के भाव में 500 रुपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गई है। किसानों को लहसुन का भाव 5000 रुपए से लेकर 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल दिया गया है। आईए जानते हैं मंडी में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।

कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल) 

फसल भाव
गेहूं 2730 से 2901
धान सुगन्धा 2400 से 2651
धान (1509) 2600 से 2901
धान (1718) 2500 से 3321
धान (1885) 3200 से 3350
धान (1847 ) 2300 से 2801
धान पूसा नया 2400 से 2721
सोयाबीन नया 3800 से 4401
सरसों 5300 से 6150
अलसी 5500 से 5850
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 3500 से 4000
बाजरा 2000 से 2400
मक्का नई 2350 से 2600
जौ 1900 से 2150
तिल्ली 11000 से 13500
मैथी 4700 से 5400
कलौंजी 13000 से 17850
धनिया बादामी 5700 से 6800
धनिया ईगल 6550 से 7200
धनिया रंगदार 6500 से 7801
मूंग 6500 से 7500
उड़द 4500 से 7300
चना देशी 5000 से 6150
चना मौसमी 5000 से 6100
चना पेप्सी 6000 से 6200