Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी भाव ( 2 May 2025 )
Mandi Bhav : रबी सीजन की फसल लगभग निकल चुकी है, जिस वजह से मंडी में आवक दिन प्रतिदिन घट रही है। दिन प्रति दिन मंडी में आवक और कमजोर होगी।

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की भामाशाहमंडी में गुरुवार को को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक 1 लाख 50 हजार बोरी दर्ज की गई है। यदि हम तेजी मंदी की बात करें तो मंडी परिसर में गेहूं 25 रुपए और धान (1718) 25 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज हुई है। वही भामाशाहमंडी में लहसुन की आवक 12000 कट्टे देखने को मिली है। लहसुन का भाव 2000 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। जो पीछे दिनों के मुकाबले 1000 रुपए तेज रहा है। रबी सीजन की फसल लगभग निकल चुकी है, जिस कारण मंडी में 3.5 लाख बोरी से आवक घट कर 1.5 लाख कट्टे आ गई। दिन प्रति दिन मंडी में आवक और कमजोर होगी। आइए नीचे जाने मंडी में सभी फसलों का ..
कोटा मंडी भाव
फसल | भाव |
गेहूं नया | 2420 से 2751 |
धान सुगन्धा | 2200 से 2551 |
धान (1509) | 2200 से 2901 |
धान (1718) | 2800 से 3475 |
धान पूसा | 2700 से 3001 |
सोयाबीन | 3800 से 4301 |
सरसों नई | 5500 से 5950 |
अलसी | 6000 से 6500 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 से 4500 |
बाजरा | 2100 से 2300 |
मक्का | 2000 से 2300 |
जौ नया | 2000 से 2300 |
तिल्ली | 8500 से 11000 |
मैथी | 4000 से 4600 |
कलौंजी | 13000 से 17850 |
धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6700 |
धनिया नया ईगल | 6500 से 7000 |
धनिया रंगदार | 7100 से 10500 |
मूंग | 6500 से 7200 |
उड़द | 4000 से 7000 |
चना देशी | 5200 से 5381 |
चना मौसमी | 5000 से 5400 |
चना पेप्सी | 5200 से 5450 |
डिस्क्लेमर: प्रिय पाठको ऊपर टेबल में बताए गए भाव व्यापारियों और किसानो के माध्यम से एकत्रित किए गए हैं। मंडी में दिन भर बोली के समय अनाज की गुणवता के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव दौर चलता रहता है। इसलिए किसी भी तरह का व्यापार किसान साथी अपने विवेक से करें। किसी भी तरह की लाभ हानि के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।