The Chopal

Kota Mandi bhav: सोयाबीन, सरसों के भाव हुए धड़ाम, गेहूं में आई तेजी

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi bhav: सोयाबीन, सरसों के भाव हुए धड़ाम, गेहूं में आई तेजी

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में रोजाना फसलों की आवक अब 60 हजार कट्टो तक पहुंच रही है। आवक बढ़ाने के बावजूद फसलों के भाव में मंडी का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को मंडी में  गेहूं 25 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा है। वही सोयाबीन 100 रुपए, सरसों 200 और चना में 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। लहसुन के भाव 2500 से 10000 प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 7000 कट्टे की रही।

फिलहाल मंडी में बड़े पैमाने पर गेहूं आ रहा है। भामाशाह मंडी में गेहूं का भाव 2501 रुपए से लेकर 2751 रुपए प्रति क्विंटल के बीच है। इसके अलावा नई सरसों 5700 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। मंडी से शाम को अंतिम बोली के बाद रोजाना भाव जारी होते हैं। हम आपको इस लेख में नीचे उतार चढ़ाव के साथ फसलों के नए भाव भी बताएंगे। राजस्थान की प्रमुख मंडी में आने वाली कोटा मंडी में लगभग 24 प्रकार की फसलों की आवक होती है। जिनके भाव आप इस टेबल में नीचे देख सकेंगे।

कोटा मंडी भाव   

फसल भाव
गेहूं नया 2501 से 2751
धान सुगन्धान 2200 से 2551
धान (1509 ) 2200 से 2901
धान (1718) 2800 से 3450
धान पूसा 2700 से 3001
सोयाबीन 3800 से 4371
सरसो नई 5700 से 6000
अलसी 6000 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 4000 से 4600
कलौंजी 13000 से 18850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6200 से 7000
धनिया रंगदार 7100 से 10000
मूंग 6500 से 7200
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5451
चना मौसमी 5000 से 5500
चना पेप्सी 5200 से 5500

Disclaimer : इस लेख में जो भी भाव बताए गए हैं वह सभी मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. इस लेख में बताए जा रहे भाव सोमवार शाम को अंतिम बोली के हैं.

News Hub