Kota Mandi bhav: गेहूं के लगातार घट रहें भाव, चना और मैथी भी बिके मंदे, सोयाबीन हुआ तेज

Kota Mandi: कोटा की भामाशाह मंडी में बुधवार को विभिन्न अलग-अलग फसलों के भाव में मंदी दर्ज की गई. सीजन के चलते मंडी में फिलहाल 350000 कट्टो के आसपास आवक हो रही है. आ रही मंडी के बीच सोयाबीन के भाव में उछाल दर्ज किया गया. कोटा मंडी में नई सरसों 5500 से 6000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है. बुधवार को गेहूं धान चना और मेथी के भाव मंदे रहे. परंतु सोयाबीन के भाव में 50 रुपए की तेजी देखने को मिली. लहसुन भामाशाह मंडी में 2000 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. हम आपको इस लेख में दैनिक आवक के अलावा अन्य सभी फसलों के भाव भी बताएंगे.
पिछले कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है कि गेहूं के भाव में निरंतर गिरावट आ रही है. हालांकि गेहूं आज से 30 दिन पहले 3000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ था वह अब घटकर 2500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गया है. अच्छे उत्पादन की खबरों और आवक में बढ़ोतरी के बाद भाव में कमी आना शुरू हो गई. मंडी में बाजरा, मक्का, जौ इत्यादि सभी फसलों के बुधवार के भाव आप यहां नीचे देख सकते हैं.
कोटा मंडी भाव, रुपए प्रति क्विंटल
फसल | भाव |
गेहूं नया | 2400 से 2601 |
बाजरा | 2100 से 2300 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 से 4500 |
धान सुगन्धा | 2200 से 2501 |
धान (1509) | 2200 से 2601 |
धान (1718) | 2800 से 3121 |
धान पूसा | 2700 से 2850 |
तिल्ली | 8500 से 11000 |
मक्का | 2000 से 2300 |
मैथी | 4300 से 5000 |
धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6400 |
सरसों नई | 5500 से 6000 |
धनिया नया ईगल | 6500 से 6800 |
रंगदार धनिया | 7100 से 10500 |
कलौंजी | 13000 से 17850 |
उड़द | 4000 से 7200 |
चना मौसमी | 5000 से 5550 |
सोयाबीन | 3800 से 4591 |
मूंग | 6500 से 7200 |
चना पेप्सी | 5200 से 5600 |
अलसी | 5000 से 6150 |
चना देशी | 5000 से 5401 |
जौ नया | 1800 से 2100 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में आपको बताई जा रहे भाव विभिन्न अन्य कई स्रोतों और मंडी के व्यापारियों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से समय-समय पर भाव बदलता रहता है.