Mandi Bhav 11 August 2025: सिरसा और संगरिया मंडी में फसलों के भाव स्थिर, ग्वार में मंदी
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा बड़ी मंडियों में आने वाली सिरसा मंडी में रक्षाबंधन और रविवार की अवकाश के बाद आज सोमवार को कई फसलों की आवक हुई है. हालांकि लगातार दो छुट्टी आने के बाद मंडी खुलने के साथ ही फसलों के भाव में किसी तरह का बड़ा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. मंडी में नरमा 8000 रुपए से नीचे बिक रहा है. साथ ही कपास, सरसों, ग्वार, मूंग, गेहूं और जौ के भाव में सोमवार को किसी तरह का बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला है.
दूसरी और हनुमानगढ़ जिले की संगरिया मंडी में सरसों, ग्वार, चना और गेहूं की आवक हुई है. जिसमें से ग्वार आज 50 से 70 रुपए प्रति क्विंटल तक मंदा रहा है. गेहूं के उच्चतम भाव 2500 के आसपास बने हुए हैं. सरसों 40.36 लैब उच्चतम 6831 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है. हम इस लेख में आपको सिरसा और संगरिया मंडी के ताजा भाव बताएंगे. यहां बताए जा रहे भाव रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से है.
सिरसा मंडी भाव 11 अगस्त 2025
| फसल नाम | भाव |
| नरमा | 7700-7950 |
| कपास | 6850-6940 |
| सरसों | 6500-6870 |
| ग्वार | 4300-4900 |
| मूंग | 1800-5500 |
| गेहूं | 2550-2610 |
| जौ | 2000-2175 |
संगरिया मंडी भाव 11 अगस्त 2025
| फसल नाम | भाव |
| ग्वार | 4000-4400 |
| चना | 5650-5755 |
| सरसों | 6658-6831 |
| गेहूं | 2530-2555 |
इस लेख में बताई जा रहे भाव मंडी के व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. कई बार माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है.
