Mandi Bhav: जयपुर में ग्वार और गम का रेट उछला, कमजोर मांग से सरसों के भाव गिरे
Jaipur Mandi Bhav: राजस्थान की जयपुर मंडी में शुक्रवार को बीते एक सप्ताह के बाद शुक्रवार को गवार मिल डिलीवरी और ग्वार गम के भाव में मामूली उछाल देखने को मिला. ये उछाल वायदा बाजार में भाव बढ़ने की वजह से ग्वार में दिखा. वहीं दूसरी तरफ से मांग कमजोर होने के कारण 42% कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी का रेट 7350 से लेकर 7355 रुपए प्रति क्विंटल रहा. भाव घटना की वजह से सरसों कच्ची घानी का तेल भी सस्ता हो गया.
गेहूं मील डिलीवरी उच्चतम 2690 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है. साथ ही बाजरे का भाव 1900 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. व्यापारियों ने कहा कि प्रतिदिन सामान्य कारोबार हो रहा है. चना के भाव में एक सप्ताह से कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं, दाल दलहन के भाव भी एक सप्ताह से स्थिर बने हुए हैं.
जयपुर अनाज भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2690-2671, गेहूं दड़ा 2660-2672, मक्का लाल 2200-2500, बाजरा 1900-2300, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल रहा.
दाल और दलहन
चौला 4500-5000, उड़द 5000-6500, चना जयपुर लाइन 5800-6000, मूंग मिल डिलीवरी 5000-7500, मोठ 4000-4500, मूंग मोगर 8000-10000, अरहर दाल 9000-9500, चना दाल मीडियम 6700-6650, चना दाल बोल्ड 7650-7700, मूंग छिलका 8000-9200, उड़द मोगर 9000-10500, सरसों कच्ची घाणी तेल 14850 रहा.
ग्वार और ग्वारगम
ग्वार जयपुर लाइन 4500-4600, ग्वारगम जोधपुर 8650 रुपए प्रति क्विंटल नजर आए.
