Mandi Bhav Today: नरमा, कपास, धान और सरसों में रही मामूली तेजी, जानिए सभी फसलों के भाव
Mandi Bhav 2024 : हरियाणा के सिरसा और ऐलनाबाद मंडी में इस समय नरमा-कपास और धान की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। मंडियो में धान की उठान का कार्य लगातार जारी है। सिरसा मंडी में कुछ दिनों पहले धान की आवक अत्यधिक होने की वजह से 2 दिनों तक मंडी में धान की खरीद बंद रखनी पड़ी थी। परंतु अब साथ की साथ धान की उठान का कार्य निपटाया जा रहा है। जिस वजह से किसानों को मंडियो में धान लाने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
ऐलनाबाद मंडी में शुक्रवार को धान के भाव में हल्की मंदी दर्ज की गई है। वहीं सरसों व नरमा के भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है। इसी प्रकार सिरसा मंडी में नरमा और सरसों के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। धान और अन्य अनाज के भाव सामान्य रहे हैं। आईए जानते हैं दोनों मंडियो में सभी कृषि जिंसों के भाव किसानों को क्या दिए गए हैं।
सिरसा मंडी भाव (Sirsa_Mandi_Bhav)
| फसल | भाव |
| नरमा | 7000-7370 |
| कपास | 7300-7400 |
| सरसों | 5700-5825 |
| ग्वार | 3900-4830 |
| गेहूं | 2650-2825 |
| बाजरी | 2350-2421 |
| धान 1509 | 2700-3100 |
| धान 1847 | 2500-2870 |
| धान PB-1 | 2500-2800 |
| धान 1401 | 2900-3295 |
| धान 1718 | 2900-3250 |
| धान 1885 | 3000-3350 |
| धान 1121 | 3200-3500 |
ऐलनाबाद मंडी भाव (Ellenabad_Mandi_Bhav)
| फसल | भाव |
| नरमा | 6900-7333 |
| कपास | 7400-7757 |
| सरसों | 5750-6021 |
| ग्वार | 4600-4880 |
| मूंग | 6000-6200 |
| गेहूं | 2700-2750 |
| बाजरी | 2400-2435 |
| तिल काला | 19000-21500 |
| तिल सफ़ेद | 10000-11500 |
| धान 1401 | 3000-3315 |
| मूंगफली 37No | 3400-4061 |
