Merta Mandi bhav: लंबे समय बाद ग्वार में तेजी, जीरा और रायड़ा में उतार-चढ़ाव जारी
Merta Mandi bhav: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में आज गुरुवार को ग्वार के भाव में 50 रूपये की तेजी देखने को मिली. हालांकि आज कई फसलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. रायडा 40% फैट (तेल ) के भाव में आज उछाल आया है. मंडी में रायडा फिलहाल 6800 रूपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. बरसाती मौसम के दौरान आवक कम आ रही है. जिसके चलते भाव में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. जीरा की एक-दो ढ़ेरी छोड़कर ज्यादातर 17000 से लेकर 19500 रूपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है.
हम आपको मूंग, चना, सुवा, सौंफ, जीरा, ग्वार, इसबगोल, तारामीरा, रायड़ा फसलों के नए भाव से रूबरू करवाने जा रहे हैं. मूंग के भाव में आज कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला परंतु चना के भाव में मामूली तेजी जरूर रही है. मेड़ता मंडी में तारामीरा 5000 से लेकर उच्चतम 5400 रूपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. बाजारों और व्यापारियों से आ रहे अनुमान के मुताबिक, जीरा के भाव में तेजी आने की संभावना नजर नहीं आ रही. इसी के चलते इस बार किसानों में मायूसी छाई हुई है.
मेड़ता मंडी भाव ( 17 जुलाई 2025)
| फसल नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
| मुंग | 5000 | 7000 |
| सौंफ | 6500 | 8000 |
| जीरा | 16000 | 19500 |
| चना | 5000 | 5647 |
| तारामीरा | 5000 | 5400 |
| इसबगोल | 9500 | 10800 |
| रायड़ा | - | 6800 |
| सुवा | 6000 | 6962 |
| असालिया | 5500 | 6450 |
| ग्वार | 4600 | 5050 |
Disclaimer: इस लेख में बताई जा रही सभी फसलों की कीमतें रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दी गई है. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है.
