Merta Mandi bhav: जीरा, सौंफ, इसबगोल इत्यादि की आवक सामान्य, ग्वार में गिरावट
Merta Mandi ka bhav: मेड़ता मंडी में फिलहाल माल की ज्यादा आवक नहीं है. जिसके चलते शनिवार को छुट्टी नहीं रखी गई. मेड़ता मंडी में मूंग की आवक 3000 से 4000 कट्टे बनी हुई है और भाव में कोई ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि इस सौंफ के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है मंडी में 1 से 2 ढेरी 9000 हजार प्रति क्विंटल भी बिकी है. आपको बता दें कि इन दोनों ढेरी के माल की क्वालिटी बहुत अच्छी थी.
सौंफ की अराइवल लगभग 1200 से 1300 बोरी मंडी में बनी हुई है. इसके अलावा ग्वार की अराइवल मंडी में 8000 से 9000 कट्टे के आसपास बनी हुई है. हालांकि ग्वार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 40 रुपए मंदा रहा. किसानों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक इस बार किसान रायडा की बजाय असालिया की खेती को ज्यादा महत्व दे रहे हैं और इसकी बुवाई भी बड़े स्तर पर हुई है.
मेड़ता मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
| फसल नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
| मूंग | 5300 | 7500 |
| ग्वार | 4650 | 4840 |
| सौंफ | 6000 | 7676 |
| तारामीरा | 4700 | 4750 |
| असालिया | 10000 | 11900 |
| सुवा | 6500 | 8000 |
| इसबगोल | 11000 | 12800 |
| कपास | 7400 | 7800 |
| जीरा | 18000 | 22500 |
| रायड़ा | 5861 | 5861 |
| चना | 5800 | 6200 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव शनिवार के हैं जो विभिन्न स्रोतों एवं मंडी के व्यापारियों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहता है. परंतु इस लेख में दी गई जानकारी मंडी के आधिकारिक बुलेटिन से प्राप्त की गई है.
