Merta Mandi bhav: जीरा, ग्वार और रायड़ा में तेजी, अन्य भाव रहे स्थिर

Merta Mandi Bhav: आजकल के दिनों में सर्दी ज्यादा होने के कारण मेड़ता मंडी में किसान फसल कम लेकर पहुंच रहें हैं. सुस्त चल रहे कारोबार के बीच फसलों के भाव में भी किसी तरह का बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है. मेड़ता में ग्वार का भाव उच्चतम 5000 प्रति क्विंटल आज शुक्रवार (20 दिसंबर) को रहा है. मूंग के भाव मंडी में फिलहाल न्यूनतम 5500 से लेकर उच्चतम 7500 प्रति क्विंटल तक रहें हैं. पिछले दो दिनों के दौरान जीरा के भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है.
व्यापारियों से पता चला कि इन दिनों जीरा और ग्वार की आवक सामान्य है. क्योंकि किसान विवाह शादियों के सीजन में पैसों की जरूरत के मुताबिक धीरे-धीरे माल निकालता है. कुछ दिनों पहले रायडा 6000 रूपए प्रति क्विंटल से नीचे बिक रहा था परंतु आज मंडी में रायडा के उच्चतम भाव 6110 रुपए प्रति क्विंटल रहे हैं. जिससे यह माना जा सकता है की मंडी में मामूली तेजी दर्ज की गई है. आई आपको मेड़ता मंडी में सभी फसलों के भाव की ताजा डिटेल से अपडेट करवाएंगे.
मेड़ता मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
फसल नाम | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
मूंग | 5500 | 7500 |
रायड़ा | 5500 | 6110 |
सुवा | 6500 | 8000 |
जीरा | 18000 | 23300 |
इसबगोल | 11000 | 12500 |
असालिया | 10000 | 13500 |
चना | 5800 | 6200 |
कपास | 7100 | 7700 |
तारामीरा | 4700 | 4750 |
ग्वार | 4650 | 5000 |
सौंफ | 6500 | 8000 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे भाव मेड़ता मंडी द्वारा रोजाना जारी होते हैं वहीं से लेकर आपको बताए जाते हैं. हम लगातार किसानों तक के मेड़ता मंडी के भाव पहुंच रहे हैं.