The Chopal

Mustard Price Today: कृषि मंडियो में मंदा आया सरसों का भाव, जानिए नए रेट

   Follow Us On   follow Us on
Mustard Price Today: कृषि मंडियो में मंदा आया सरसों का भाव, जानिए नए रेट

Sarso Bhav Today: किसानों के लिए हम 28 मार्च 2026 के सरसों भाव लेकर हाजिर हुए हैं. आज शनिवार को भरतपुर, चरखी दादरी समेत कई कृषि उपज मंडियो में सरसों का भाव 70 रुपए से लेकर 110 रुपए प्रति क्विंटल तक मंदा हुआ है. सरसों की फसल इस बार किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. किसान कुलदीप सांगवान ने बताया उन्होंने चार एकड़ में सरसों फसल की बुवाई की थी. उन चार एकड़ में उन्हें 38 क्विंटल सरसों का उत्पादन मिला. इसके अलावा कई किसानों के 12 क्विंटल प्रति एकड़ तक सरसों का उत्पादन दर्ज किया गया है. ज्यादा उत्पादन के साथ-साथ किसानों को सरसों के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं.

हरियाणा की सिरसा मंडी में लैब 40.83 सरसों का भाव 5800 से लेकर 6485 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान की जोधपुर मंडी में आज सरसों का भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट रही. आइये नज़र डाले आज के सरसों भाव पर, 

सरसों भाव 28 मार्च 2026 (नीचे तालिका में दिए गए सरसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से हैं)

मंडी का नाम सरसों भाव
सिरसा 5800/6485
बीकानेर 5500/6625
भरतपुर 6781
नदबई 6781
अलवर 6950
डीग 6781
चरखी दादरी 6750/6800
जोधपुर 7050
अबोहर 6200/6700
गंगापुर सिटी 6911
खैरथल सरसों 6810
टोंक 6780
सुमेरपुर 7050
ऐलनाबाद 6520
 नोहर सरसों 5900-6700
भट्टू 6555
गोलुवाला 6665
नेवाई सरसों 6800
नजफगढ़ 6000-6500
दिल्ली 6775/6825

ध्यान दें- इस लेख में बताए गए भाव व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है.