Nagaur Mandi bhav: सौंफ, इसबगोल, ग्वार मंदे रहे, जीरा और सिंधी सुवा भाव में तेजी
Nagaur Mandi bhav: नागौर कृषि उपज मंडी (विशिष्ट श्रेणी) में सोमवार को 14 फसलों की आवक हुई. हम आपको नागौर मंडी के ताजा भाव से अपडेट करवाएंगे. मूंग के भाव में 250, ग्वार 100, सौंफ 1000, इसबगोल 500, ज्वार 300, काला तिल 200 रुपए की मंदी आई. जीरा भाव में 476 रुपए, सिंधी सुवा 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे, इन फसलों के अलावा दाना मेथी, तारामीरा और चना के भाव में किसी प्रकार का उतार चढ़ाव नहीं हुआ.
ये रहे भाव
| जिंस | भाव (₹/क्विंटल) |
| मूंग | 5500-7600 |
| ग्वार | 5000-5680 |
| जीरा | 17000-22476 |
| ज्वार | 4500-5500 |
| दाना मेथी | 5700-6100 |
| काला तिल | 9000-9300 |
| सफेद तिल | 10000-10500 |
| इसबगोल | 9000-13500 |
| चना | 5000-5300 |
| सरसों (रायड़ा) | 7100 |
| असालिया | 5800-6000 |
| तारामीरा | 5600-5725 |
| सिंधी सुवा | 6000-7500 |
| सौंफ | 7000-11500 |
मंडी समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 23 जून 2026 वार मंगलवार को महेश नवमी महापर्व के उपलक्ष पर नागौर मंडी में अवकाश रहेगा. कृषि मंडी में 24 जून 2026 बार बुधवार से सुचारू रूप से नीलामी शुरू होगी.
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए भाव कृषि उपज मंडी समिति नागौर द्वारा जारी जानकारी पर आधारित हैं। फसल की गुणवत्ता, नमी और बाजार की मांग के अनुसार भावों में बदलाव संभव है। खरीद-बिक्री से पहले संबंधित मंडी से भाव की पुष्टि अवश्य करें।

