Nagaur Mandi bhav: सौंफ में तेजी बरकरार, जीरा और ग्वार के भाव हुए मंदे
Nagaur Mandi Jeera bhav: नागौर मंडी में शनिवार को मूंग की अराइवल सामान्य तौर पर बनी हुई है. परंतु भाव में किसी प्रकार का उतार चढ़ाव नजर नहीं आया. इसके अलावा सौंफ के भाव में मामूली तेजी जरूर देखने को मिली. जीरा और ग्वार के भाव में लगातार मंदी का सिलसिला बरकरार है. बीते दिन के मुकाबले आज शनिवार को ग्वार 60 रुपये मंदा रहा, वही जीरा के भाव में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट नजर आई. शुरुआत में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि जीरा के भाव 25000 रुपये प्रति क्विंटल से नहीं नीचे आएंगे. परंतु इसके विपरीत लगातार गिरावट नजर आ रही है. आज शनिवार को छुट्टी होने के कारण वायदा बाजार में सौदे नहीं हुए. विवाह शादियों के सीजन के कारण कुछ स्टॉक किए हुए किसान अब धीरे-धीरे फसल को बेच रहें है.
नागौर मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
| फसल नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
| मेथी | 5000 | 5500 |
| मोठ | 4000 | 4500 |
| इसबगोल | 11000 | 12799 |
| तारामीरा | 4500 | 4760 |
| जीरा | 20000 | 23211 |
| सरसों | 5000 | 5800 |
| ज्वार | 3500 | 4000 |
| ग्वार | 4500 | 4860 |
| सौंफ | 6500 | 8000 |
| मुंग | 6800 | 7715 |
| तिल | 10000 | 12000 |
Disclaimer: इस लेख में बताए हुए भाव नागौर मंडी के रोजाना बताये जाने वाले आधिकारिक बुलेटिन से प्राप्त किए गए हैं. रोजाना आपको हमारी वेबसाइट पर सही और सटीक नागौर मंडी के भाव मिलेंगे.
