Nagaur Mandi bhav: ग्वार में रही मंदी, जीरा के भाव सामान्य, जानिए फसल का भाव

Nagaur mandi bhav: राजस्थान की नागौर मंडी में जीरे की आवक सामान्य बनी हुई है. मंडी में प्रतिदिन 700 से 1000 बोरी के आसपास आवक दर्ज की जा रही है. परंतु मंगलवार को भाव में कोई उछाल या मंदी नजर नहीं आई. प्रतिदिन नागौर मंडी द्वारा भाव का बुलेटिन जारी किया जाता है. इसमें से ज्यादातर फसलों के भाव 50 से 40 रूपए ऊपर नीचे रहे. ग्वार की आवक नागौर मंडी में 1000 कट्टो के आसपास बनी हुई है और भाव मंगलवार को ग्वार के भाव में 40 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई. इसके अलावा नागौर मंडी में मूंग 6810 से लेकर 7800 रूपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. आइये देखें मंडी की भाव अपडेट
नागौर मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल )
मंडी भाव | रुपए प्रति क्विंटल |
मेथी | 5000-5400 |
मोठ | 4000-4512 |
इसबगोल | 11000-12800 |
तिल | 10000-12000 |
कपास | 7800 |
सरसों | 5000-5825 |
सौंफ | 6520-7900 |
ज्वार | 3500-3900 |
जीरा | 20000-23215 |
तारामीरा | 4510-4750 |
मुंग | 6810-7800 |
ग्वार | 4500-4800 |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए हुए भाव नागौर मंडी के विभिन्न व्यापारियों एवं कई अन्य स्रोतों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में बदलाव होता रहता है.