Kota Mandi ka bhav: धान, सोयाबीन और चना के भाव हुए कमजोर, जानिए अन्य रेट की अपडेट
Mandi Bhav 2024: मंडी में सरसों के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। वहीं धान सोयाबीन और चना के भाव में मंदी दर्ज की गई है।

Kota Mandi Bhav 2024 : कोटा की भामाशाह मंडी में बृहस्पति वार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक देखने को मिली है। मंडी में इस समय धान की आवक में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंडी में सभी प्रकार के अनाज की आवक करीबन 1.5 लाख बोरी के आस पास हुई है। मंडी में सरसों के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है।
किसानों ने बताया की बृहस्पति वार को मंडी में धान, सोयाबीन और चना के भाव मंदे रहे है। सरसों के भाव मामूली सुधार हैं। ग्वारगम में तेजी होने की वजह से ग्वार के भाव में बदलाव देखने को मिल है। भामाशाह मंडी में धान, सोयाबीन व चना के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। सरसों के भाव में हल्की तेजी रही है।
अगर हम मंडी में लहसुन की बात करें तो लहसुन की आवक भी करीबन 4900 बोरी देखने को मिली है। लहसुन के भाव में एक जगह टिका रहा है। किसानों को लहसुन का भाव 7000 रुपए से लेकर 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल दिया गया है। आईए जानते हैं मंडी में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है।
कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
फसल | भाव |
गेहूं | 2730-2881 |
धान सुगन्धान | 2400-2601 |
धान (1509) | 2600-2821 |
धान (1718) | 2500-3351 |
धान (1885) | 3200-3450 |
धान (1847 ) | 2300-2750 |
धान पूसा नया | 2400-2721 |
सोयाबीन नया | 3800-4321 |
सरसों | 5300-6100 |
अलसी | 5500-5850 |
ज्वार शंकर | 2200-2700 |
ज्वार सफेद | 3500-4000 |
बाजरा | 2000-2400 |
मक्का नई | 2350-2600 |
जौ | 1900-2150 |
तिल्ली | 11000-13500 |
कलौंजी | 13000-17850 |
धनिया बादामी | 5700-6700 |
धनिया रंगदार | 6500-7801 |
धनिया ईगल | 6550-7200 |
मूंग | 6500-7500 |
उड़द | 4500-7000 |
चना देशी | 5000-6000 |
चना मौसमी | 5000-6000 |
चना पेप्सी | 6000-6000 |
मैथी | 4700-5400 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है। इसलिए किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर ले लेवे।