The Chopal

MP की आष्टा मंडी में गेहूं और चना समेत कई फसलों के भाव हुए तेज, सब्जियों की 815 क्विंटल आवक

   Follow Us On   follow Us on
MP की आष्टा मंडी में गेहूं और चना समेत कई फसलों के भाव हुए तेज, सब्जियों की 815 क्विंटल आवक

Ashta Mandi Bhav: मध्य प्रदेश की आष्टा मंडी में सोमवार को गेहूं के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली. आंकड़ों से पता चला की मंडी में सोमवार को कुल 7000 क्विंटल उपज की आवक दर्ज की गई. आष्टा मंडी में चार वैरायटी गेहूं की आवक आमतौर पर बनी रहती है. सोमवार को चना के भाव 50 से 60 रुपए तक तेज हुए. मसूर और राई समेत कई फसलों स्थिरता का सिलसिला चल रहा है. मंडी में पीला सोयाबीन उच्चतम 4578 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. 

फसलों के अलावा आष्टा मंडी में 815 क्विंटल सब्जियों की भी आवक हुई. जिसमें प्याज और लहसुन सबसे ज्यादा पहुंचे. लहसुन 1000 से लेकर 630 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. दूसरी और प्याज का भाव 300 से लेकर 1291 रुपए प्रति क्विंटल के नीलाम हुआ. व्यापारियों ने कहा कि मोनसुनी बरसात के चलते किसान मंडी में माल कम लेकर पहुंच रहें. आने वाले दिनों में बारिश थमने से यह सिलसिला बढ़ सकता है.

आष्टा मंडी भाव

फसल और सब्जी भाव
चना कांटा 3500 से 5781
मौसमी 4310 से 5800
सफेद चना 6100 से 9011
काटकु 5480 से 5930
सोयाबीन पीला 2200 से 4578
मसूर 4220 से 6600
राई 6221
गेहूं सुजाता 3001 से 3715
लोकवन 2703 से 2997
पूर्णा 2740 से 2877
मालवराज 2540 से 2615
मिल गेहूं 2453 से 2612
 धनिया 6600
मैथी 4085 से 4510
प्याज 300 से 1291
लहसुन 1000 से 6030