सुमेरपुर मंडी में सरसों, गेहूं, अरण्डी, जौ, तारामीरा इत्यादि फसलों के भाव पढ़िए
Mandi Bhav : मंडी में आवक कमजोर होने की वजह से सरसों के भाव में तेजी रही है। इसी के साथ व्यापारियों के मुताबिक मांग बढ़ने की वजह से चना के भाव में तेजी का रुख रहने की संभावना है। अन्य कृषि जिंसों में किसी भी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Sumerpur Mandi Bhav : राजस्थान में सुमेरपुर जिले की कृषि उपज मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक अच्छी देखने को मिल रही है। मंडी में अरंडी का भाव 6200 से 6377 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। जिस वजह से अरंडी के भाव में 150 रुपए प्रति क्विंटल तेजी रही है। वही सरसों की आवक घटने की वजह से कीमतों में तेजी का रुख रहा है। इस तेजी के साथ सरसों के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जैसे-जैसे धीरे-धीरे भाव में बढ़ोतरी हो रही है वैसे ही किसान स्टॉक किया हुआ माल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ किसान भाव में और बढ़ोतरी होने का इंतजार कर रहे हैं। मंडी में मौजूद व्यापारियों के मुताबिक मांग बढ़ने की वजह से चना के भाव में तेजी आने की संभावना है। वही बाकी सभी कृषि जिंसों में फिलहाल कोई तेजी की संभावना नहीं है। आईए जानते हैं सुमेरपुर मंडी में अनाज का भाव क्या रहा है।
सुमेरपुर मंडी भाव (Sumerpur Mandi Bhav)
फसल | फसल भाव |
गेहूं | 2450-3000 |
गेहूं | 2450-3000 |
मक्का | 2300-2500 |
बाजरा | 2500-2600 |
ज्वार | 2700-4300 |
अरंडी | 6200-6377 |
सरसों (42 प्रतिशत) | 6300 |
मूंग | 6000-7200 |
चना | 5000-5250 |
सरसों | 5800-6100 |
उड़द | 6000-7000 |
तारामीरा | 5000-5200 |
ग्वार | 4500-4850 |