Sarso ka bhav: सरसों के भाव में आ रही तेजी, मंडियो में फिर आया उछाल
Sarson ka Bhav : आजकल खाने के तेल में बढ़ोतरी होने की वजह से मंडियो में सरसों के भाव मे तेजी आई है। सरसों के रेट में यह तेजी पिछले दो-तीन दिनो से लगातार हो रही है। कुछ प्रमुख मंडियो में सरसों का भाव 6800 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गया है। जानिए देश की विभिन्न मंडियो में सरसों का भाव क्या रहा है।

Sarso Mandi Bhav : सरसों के भाव में पिछले एक सप्ताह से लगातार तेजी आ रही है। जैसे-जैसे कृषि उपज मंडियो में आवक का आंकड़ा कम हो रहा है। वैसे ही भाव में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, देशभर की अलग-अलग मंडियो में 5 लाख से ऊपर बोरी के आसपास आवक हो रही है। आने वाले दिनों में यह आंकड़े कम होंगे। जिस भाव में मामूली तेजी भी आ सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियो सरसों के भाव में उछाल आया है।
आज से एक सप्ताह पहले कृषि उपज मंडियो में सरसों के भाव 6000 के आसपास चल रहे थे। परंतु अब ज्यादातर पर प्रमुख मंडियो में सरसों के भाव 6750 से 6800 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच रहे हैं। सरसों का सीजन फिलहाल बीत चुका है जिसके बाद बहुत से ऐसे किसान है जिन्होंने सरसों का माल स्टॉक कर रखा है। उनके लिए यह राहत की खबर है।
सरसों मंडी भाव (Sarson Mandi Bhav)
मंडी का नाम | न्यूनतम भाव | उच्चतम भाव |
जयपुर सरसों | 6750 | 6800 |
भरतपुर सरसों | 6401 | 6427 |
दिल्ली सरसों | 6600 | 6700 |
ग्वालियर सरसों | 6400 | 6450 |
बरवाला सरसों | 6200 | 6225 |
सीतापुर सरसों | ------ | 6400 |
बारां सरसों | ------ | 6600 |
गंगानगर सरसों | ------ | 6600 |
अशोकनगर सरसों | 6300 | 6400 |
अलीगढ़ सरसों | 6300 | 6350 |
श्योपुर सरसों | 6200 | 6225 |
अलवर सरसों | 6450 | 6600 |
खैरथल सरसों | 6400 | 6450 |
गोयल सरसों | 6550 | 6650 |
हिडौनं सरसों | ------ | 6451 |
कामां सरसों | 6401 | 6427 |
कुम्हेर सरसों | 6402 | 6426 |
नदबई सरसों | 6405 | 6420 |
नगर सरसों | 6403 | 6424 |
कोटा सरसों | 6404 | 6428 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में हम आपको जो सरसों की मंडियो के भाव बता रहे हैं। वह व्यापारियों और अन्य के स्रोतों से प्राप्त हुए हैं। अच्छे या खराब माल के मुताबिक भाव बदलते रहते हैं।