नोहर मंडी में पहुंची मुंग, चना, ग्वार समेत कई फसलें, स्थिर रहे भाव
हनुमानगढ़ जिले की नोहर मंडी होली अवकाश के बाद आज 5 मार्च (गुरुवार) को मंडी खुली. लेकिन ज्यादातर फसलों के भाव स्थिर बने हुए. पिछले दिनों ग्वार में तेजी आने के बाद आज भाव स्थिर रहा. नोहर मंडी में ग्वार 3800 से 4975 रुपए प्रति क्विंटल बिका. चना 4800 से 5227 रुपए प्रति क्विंटल नजर आया. सुबह जैसे ही फसलों की बोली आना शुरू तब किसानों को अनुमान था कि कुछ फसलों में तेजी देखने को मिलेगी परंतु ऐसा नहीं हुआ.
हालांकि नोहर मंडी में प्रतिदिन 15 से 20 फसलों की आवक होती है. लेकिन अभी दोपहर तक किसान ग्वार, चना, मूंग, गेहूं, जौ और बाजरी फसल पहुंची है. अनुमान है आज शाम तक अन्य फसलों की भी बोली किसान भाइयों को यहां देखने को मिल जाएगी. हम दोपहर 2 बजे तक बोली आई फसलों के भाव आपके यहां बता रहे हैं.
नोहर मंडी भाव 5 मार्च 2026
ग्वार 3800 से 4975
मूंग 4000 से 7000
चना 4800 से 5227
गेहूं 2425 से 2490
जौ 4950 से 2015
बाजरी 1900 से 1950

