The Chopal

Sumerpur Mandi Bhav: सरसों के भाव में आया जबरदस्त उछाल, चना की कीमत बढ़ने की संभावना

Mandi Bhav : मंडी में आवक कमजोर होने की वजह से सरसों के भाव में तेजी रही है। इसी के साथ व्यापारियों के मुताबिक मांग बढ़ने की वजह से चना के भाव में तेजी का रुख रहने की संभावना है। अन्य कृषि जिंसों में किसी भी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है।

   Follow Us On   follow Us on
Sumerpur Mandi Bhav: सरसों के भाव में आया जबरदस्त उछाल, चना की कीमत बढ़ने की संभावना

Sumerpur Mandi Bhav : राजस्थान में सुमेरपुर जिले की कृषि उपज मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक अच्छी देखने को मिल रही है।  मंडी में अरंडी का भाव 5900 से 6203 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। वही सरसों की आवक घटने की वजह से कीमतों में तेजी का रुख रहा है। इस तेजी के साथ सरसों के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जैसे-जैसे धीरे-धीरे भाव में बढ़ोतरी हो रही है वैसे ही किसान स्टॉक किया हुआ माल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ किसान भाव में और बढ़ोतरी होने का इंतजार कर रहे हैं। मंडी में मौजूद व्यापारियों के मुताबिक मांग बढ़ने की वजह से चना के भाव में तेजी आने की संभावना है। वही बाकी सभी कृषि जिंसों में फिलहाल कोई तेजी की संभावना नहीं है। आईए जानते हैं सुमेरपुर मंडी में अनाज का भाव क्या रहा है।

सुमेरपुर मंडी भाव (Sumerpur Mandi Bhav)

फसल भाव 
गेहूं 2450-3000
जौ 2200-2500
मक्का 2350-2550
बाजरा 2500-2600
ज्वार 2700-4300
सरसों 42 प्रतिशत 6300
सरसों 5800-6100
तारामीरा 5000-5200
अरंडी 5900-6203
चना 5000-5300
मूंग 6000-7100
उड़द 6000-7000
ग्वार 4500-4861

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए भाव 7 जून शनिवार को शाम की बोली के हैं। और आर्टिकल में बताए गए भाव व्यापारियों तथा किसानों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। माल की गुणवत्ता के हिसाब से दिन भर में फसलों के भाव में तेजी मंदी का सिलसिला जारी रहता है।