Rajasthan Weather: राजस्थान में एकदम बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में इन जिलों में पारा 2 डिग्री तक बढ़ा
The Chopal, जयपुर: राजस्थान प्रदेश का तापमान बीते तीन हफ्ते से आम लोगों को भी परेशान कर रहा है। पिछले दो दिनों से जहां तापमान में गिरावट के साथ लोगों को हल्की सर्दी का एहसास भी शुरू हुआ था। वहीं, बीते 24 घंटों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से हल्की गर्मी भी लोगों को सताने लगी है।
आपको बता दें कि रविवार रात प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। वहीं इस दौरान दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी के साथ सूर्य की तपिश ने लोगों को फिर से बहुत सताया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही फिर से गर्मी ने लोगों को भी सताना शुरू किया।
राजस्थान के 15 जिलों में रविवार रात का तापमान 10 डिग्री के ऊपर तक दर्ज किया गया। वहीं, 14.4 डिग्री के साथ डूंगरपुर में सबसे कम तापमान भी दर्ज किया गया। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान भी 26 डिग्री के ऊपर तक दर्ज किया गया।
दो दिनों की राहत के बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी
बीते 24 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी मौसम विभाग द्वारा दर्ज हुई है। रविवार रात लगभग सभी जिलों में रात का तापमान कुछ बढ़ा है। 3.7 डिग्री के साथ संगरिया में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। 15 जिलों में फिर से रात का पारा 10 डिग्री के पार दर्ज 14.4 डिग्री के साथ डूंगरपुर में सबसे कम तापमान की रात दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में रविवार रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज। करीब सभी जिलों में दिन का पारा 26 डिग्री के पार तक दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते पूरे राजस्थान का तापमान मिला जुला दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अभी दो दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, 22 दिसंबर के बाद से मौसम में बदलाव होने के साथ ही तापमान में गिरावट लोगों को ठंड बढ़ती हुई नजर आएगी।
