The Chopal

हरियाणा में बदलेगा मौसम, गेहूं की फ़सल को नुकसान की आशंका, देखें मौसम रिपो

हरियाणा प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को और फिर 20 अप्रैल को बादल छाए रहने का है. इससे तेज हवाएं चलने और गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि मंडी
   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में बदलेगा मौसम, गेहूं की फ़सल को नुकसान की आशंका, देखें मौसम रिपो

हरियाणा प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को और फिर 20 अप्रैल को बादल छाए रहने का है. इससे तेज हवाएं चलने और गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि मंडी में किसानों का गेहूं खुले में और खेतों में रखा हुआ है.

वहीं चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के उपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह बारिश हो रही है. राज्य में 17 अप्रैल को तथा बाद में 20 अप्रैल को बादल छाए रहने, बीच-बीच में तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं बुंदाबांदी होने की संभावना है.

हरियाणा में बदलेगा मौसम, गेहूं की फ़सल को नुकसान की आशंका, देखें मौसम रिपोइन बातों का ध्यान रखें किसान

गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व कढ़ाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखें.

गेहूं की कटी हुई फसल के बंडल अच्छी प्रकार से बांधे ताकि तेज हवाएं चलने से उड़ न सके.

गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि का प्रबंध अपने साथ अवश्य रखे.

तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना को देखते हुए गेहुं की तूड़ी/सूखाचारा आदि को अवश्य ढके या सुरक्षित स्थानों पर रखे
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य रेखा क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य -उष्णकटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमी तौर भागों में अकस्मात बारिश ले आती है. भारतीय उपमहाद्वीप में जब ऐसी आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है तो नमी कभी-कभी बारिश के रूप में बदल जाती है,

कलयुगी दादा ने अपने 7 साल के पोते से किया दुष्कर्म, बच्चे को नहलाते समय सच आया सामने,