The Chopal

हनुमानगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ सख्त, रोडांवाली में 105 किलो डोडा पोस्त छिलके के साथ युवक दबोचा

   Follow Us On   follow Us on
हनुमानगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ सख्त, रोडांवाली में 105 किलो डोडा पोस्त छिलके के साथ युवक दबोचा

The Chopal, हनुमानगढ़, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश में की गई।

हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस को गांव रोडांवाली में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव रोडावाली में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान साहिल पुत्र अल्लादिता, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12, रोडावाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।