The Chopal

Rajasthan Mausam: राजस्थान के इन जिलों में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

आप को बता दे की राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। सर्दी लगभग खत्म हो रही और गर्मी ने दस्तक भी रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे में मौसम बदलने वाला भी है। आइए जाने मौसम की ताजा जानकारी-
   Follow Us On   follow Us on
अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम

THE CHOPAL (ब्यूरो) - आप को बता दे की राजस्‍थान में दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी भी सता रही है। लेकिन आप को बता दे की आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। मंगलवार और बुधवार को बढ़ी सर्दी का दौर गुरुवार को फिर से थम जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश पर एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने का आसार हैं। जिसके वजह से आने वाले 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरीभी होगी।

ALSO READ - Rajasthan Budget 2023 Live: 14 हजार 400 जगहों पर राजस्थान के बजट की गूंज ,जाने अपडेट


मौसम विभाग के मुताबिक , अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क भी बना रहेगा। इसके अलावा बात करे तो कल से एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 30 KM की स्पीड तक तेज हवाएं (आंधी) चलने के साथ ही धूल-मिट्‌टी भी उड़ने की संभावना भी जताई है।

इन जिलों में ऐसा रहा मौसम का मिजाज - 

राजस्‍थान के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटों में फतेहपुर सीकर और चूरू में न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री रहा है। वहीं. चित्तौड़गढ़ में 5.9 डिग्री, जालोर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।


अगले 48 घंटे में चलेंगी तेज हवाएं - 

राजस्‍थान में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 11-12 फरवरी से एक बार फिर उत्तरी हवा प्रभावी होगी और न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में 9-10 फरवरी को तेज दक्षिण-पश्चिमी हवा चल सकती है। हालांकि, बारिश होने के आसार नहीं है।

ALSO READ - Rajasthan Budget: राजस्थान में फ्री बिजली, 2 लाख नई नौकरियों का बजट में ऐलान होने के आसार