राजस्थान रोडवेज के बेड़े में AC, EV और एक्सप्रेस श्रेणियां की 1000 बसें शामिल होंगी, मंजिल तक पहुंचना आसान

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक, एसी, एक्सप्रेस समेत कई श्रेणियां की 1000 बसों को शामिल करने की तैयारी हो रही है. बसों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.
   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में AC, EV और एक्सप्रेस श्रेणियां की 1000 बसें शामिल होंगी, मंजिल तक पहुंचना आसान

Rajasthan Roadways: राजस्थान में रोडवेज बसों के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है. प्रदेश के रोडवेज बेड़े में जल्द ही 1000 नई बसों को शामिल किया जाएगा. यह नई रोडवेज की बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कई रूटों पर संचालित की जाएगी. जिससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा. इन बसों में वातानुकूलित (AC) स्लीपर बस भी शामिल होंगी. प्रदेश में भजनलाल सरकार बीते दो बजट के समय से ही रोडवेज की नई बसों को बेड़े में शामिल करने को लेकर जोर दे रही है. लगभग 2 महीने पहले ही 300 बसों की खरीद पुरी की जा चुकी है. इन 300 बसों में से 12 सुपर लग्जरी वोल्वो बसें शामिल थी.

इन श्रेणियां की बसें होंगी शामिल

अब आने वाले कुछ समय प्रदेश के रोडवेज बसों के बेड़े की संख्या में बढ़ोतरी होने जा रही है. विभाग 200 नई बसों को खरीदने की तैयारी कर रहा है. प्रदेश के अलग-अलग रुटों पर वर्तमान समय में 3200 बसें दौड़ रही है. बजट में की गई घोषणा के अनुसार पहली बार रोडवेज के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक (EV Bus) बसों को भी शामिल करने की तैयारियां हो रही है. इन ईवी बसों को अनुबंध पर शामिल किया जाएगा. 200 और बसों को शामिल करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. रोडवेज प्रशासन 747 बसों को अनुबंध पर लेगा. अनुबंध पर ली गई बसों की कंपनियों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा. इसके लिए एक्सप्रेस बसें (ब्लु लाइन थ्री बाई टू), इलेक्ट्रिक बसें, स्टार लाइन (नॉन एसी टू बाई टू), वातानुकूलित बसें (2/2) अलग-अलग श्रेणियां की बसों को अनुबंध पर लेने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं.

अगले वर्ष होगा रोडवेज बेड़ा मजबूत

रोडवेज प्रशासन द्वारा इन बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुबंध बसें साल 2026 के अप्रैल महीने तक रोडवेज बेड़े में शामिल हो सकती है. अन्य खरीद की गई बसें इस साल बेड़े में शामिल हो सकती है. अनुबंध और खरीद समेत कुल मिलाकर 1000 बसें रोडवेज में शामिल होने के बाद प्रदेश के रोडवेज यात्रियों की यात्रा को आसान बनाएगी. साथ यात्रियों को समय पर मंजिल तक पहुंचने का काम करेगी.