The Chopal

ताऊ देवीलाल सम्मान रैली में बड़ी संख्या में रहेगी महिलाओं की भागीदारी : सुभद्रा शीलू

   Follow Us On   follow Us on
ताऊ देवीलाल सम्मान रैली में बड़ी संख्या में रहेगी महिलाओं की भागीदारी : सुभद्रा शीलू

सिरसा : इनेलो महिला जिला अध्यक्ष एवं जिला पार्षद सुभद्रा शीलू ने 27 सितंबर को नंहु मेवात में आयोजित होने वाली ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस रैली को लेकर सिरसा जिले की महिलाओं महिला पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल किसान मजदूर गरीब ग्रामीण और कमरे वर्ग की मजबूत आवास थी. उनका जीवन समाज के कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष में समर्पित रहा.

सुभद्रा शीलू ने कहा कि ताऊ देवीलाल की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मान दिवस रैली उनके विचारों संघर्ष और जन सेवा को नमन करने का अवसर है. रैली में प्रदेश भर से पार्टी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी. उन्होंने सिरसा जिले की माताओं और बहनों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में नूह मेवात पहुंचकर रैली में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं.