The Chopal

गुड़ियाखेड़ा स्कूल की छात्रा अनु ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता स्तर पर लहराया परचम

ब्लॉक के बाद जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भी प्रथम, ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ पर दिया प्रभावी भाषण
   Follow Us On   follow Us on
गुड़ियाखेड़ा स्कूल की छात्रा अनु ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता स्तर पर लहराया परचम

Sirsa: सिरसा जिले के गांव गुड़ियाखेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अनु ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहने के बाद अनु ने जिला स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के प्रतिभागियों के बीच अनु ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में ऐन मौके पर भाषण का समय 5-6 मिनट से घटाकर 3 मिनट कर दिया गया। इसके बावजूद अनु ने बिना विचलित हुए आत्मविश्वास के साथ मंच संभाला और निर्धारित समय में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। उसकी प्रस्तुति और विषय पर पकड़ को सराहा गया।

अनु की इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र एडवोकेट ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने अनु को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। अनु की सफलता से गुड़ियाखेड़ा स्कूल में खुशी का माहौल है।