The Chopal

Sirsa News: कमलिया भवन वाली गली में धंसी इंटरलॉक टाइलें, विभाग से मरम्मत करवाने की मांग

   Follow Us On   follow Us on
Sirsa News: कमलिया भवन वाली गली में धंसी इंटरलॉक टाइलें, विभाग से मरम्मत करवाने की मांग

 

 

सिरसा : शहर में सी ब्लॉक स्थित कमलिया भवन वाली गली में इंटरलॉक टाइल का एक हिस्सा अचानक डसने से गहरा गड्ढा बन गया है. गली से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए ये गड्डा हादसे का कारण बन रहा है. वही रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से पैदल रहागीरों के भी इसमें गिरने का खतरा बना हुआ है.

स्थानीय लोगों के अनुसार इंटरलॉक टाइल का हिस्सा एक जगह से नीचे बैठ गया इसके कारण सड़क की स्तर पर अचानक गड्ढा बन गया जो दिन में तो दिखाई दे जाता है. लेकिन रात के समय वाहन चालकों और पैदल जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ जाती है.

लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक गड्ढे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे के कारण पैदल चलने वाले लोगों को गड्ढा दिखाई नहीं देता ऐसे में राहगीरों के पर इसमें फंसे से गिरने की घटनाएं हो रही है. लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत करवाकर इंटरलॉक टाइल को दोबारा सही तरीके से लगाने की मांग की है