The Chopal

Sirsa News : गांव बनवाला से खाई शेरगढ़ के बीच सड़क का 200 मीटर टुकड़ा पूरा करने की मांग

   Follow Us On   follow Us on

सिरसा : जिले के गांव बनवाला से खाई शेरगढ़ को जाने वाला लोक निर्माण विभाग का सड़क मार्ग मम्मड़ नहर के पास करीब 200 मीटर तक अधूरा पड़ा है. सड़क का ये हिस्सा कच्चा होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधूरे हिस्से में धूल मिट्टी के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण अधूरा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और हादसे का खतरा भी बना रहता है. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि सड़क का बचा हुआ निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए. ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके. भूपेंद्र कुमार वाहन चालक ने बताया कि अधूरे हिस्से के कारण वाहन चलाने में परेशानी होती है सड़क का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए.