Sirsa News: परशुराम चौक से अंबेडकर चौक के बीच सड़क पर गड्ढे होने से राहगीर परेशान
TheChopal, Sirsa: सिरसा शहर में परशुराम चौक से लेकर अंबेडकर चौक के बीच सड़क की हालत आए दिन ख़राब होती जा रही है. बरसाती मौसम में लगातार पानी की निकासी सही तरीके से न होने की वजह से सड़क पर जगह-जगह गड्डे बन गए है. जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास कर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये गड्ढे बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गड्डों के कारण वाहनों के टायर, रिम और अन्य हिस्सों को नुकसान हो रहा है. इस रोड पर रात के समय यात्रा करने के दौरान ये स्थिति और भी खराब हो जाती है क्योंकि यह बड़े गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते. ऐसे में अचानक गड्ढा सामने आने की वजह से वाहन चालक के संतुलन खोने का डर बना रहता है. बरसात के समय इन गढ़ों में पानी भर जाता है जिससे उनकी गहराई का पता लगा भी मुश्किल हो जाता है.
पिछले दिनों शहर में चल रहे स्ट्रॉम वॉटर प्रोजेक्ट में पाइपलाइन डालने के दौरान इन दोनों चौक के बीच वाली सड़क पर खुदाई होने की वजह से वाहनों को आने और जाने के लिए एक लेन की तरफ डायवर्ट कर दिया था. तभी से इस सड़क की हालत खराब होना शुरू हो गई थी.
