The Chopal

गुड़िया खेड़ा में 3 दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखे प्राथमिक उपचार के गुर

   Follow Us On   follow Us on
गुड़िया खेड़ा में 3 दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखे प्राथमिक उपचार के गुर

नाथूसरी चौपटा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा में हिंदुस्तान स्काउट्स के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी राजबीर सिंह यादव ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

जीवनोपयोगी कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण

विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी पंकज कुमार ने उनका स्वागत किया। विद्यालय के लीगल लिटरेसी इंचार्ज एवं मीडिया प्रभारी डॉ. नवनीत चांडक ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में मास्टर ट्रेनर मदन गोपाल ने विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें प्राथमिक उपचार, स्काउट्स क्लैप, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने, राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने और उतारने तथा निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा करने का प्रशिक्षण दिया गया।

हेलमेट जरूर पहनें

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और ट्रिपल सवारी से बचें। उन्होंने विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृष्ण लाल, संतलाल, रूपेश, चांदी राम, शिवानंद, राजेश कुमारी, नीतू सेठी, विमल देवी, मुकेश सहित स्टाफ का सहयोग रहा