एयर लाइन्स एयर इंडिया अब टाटा की हुई
Jan 27, 2022, 19:45 IST
The chopal
डेस्क। लम्बे समय से चर्चाओं में आई भारत सरकार की एयर लाइन्स एयर इंडिया अब आधिकारिक तौर पर टाटा संस की हो गई है। अक्तूबर 2021 में एयर इंडिया के विनिवेश के लिए लगाई गयी बोली के दौरान 'टाटा संस' ने सबसे ज़्यादा की बोली लगाकर इसे खरीद लिया था।
वहीं अब यह आधिकारिक तौर पर टाटा की संपत्ति में शामिल हो गई है। इसी के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू भी शुरू हो गई है। रतन टाटा ने एयर इंडिया की 'घर वापसी' का स्वागत करते हुए कहा था, "टाटा समूह का एयर इंडिया की बोली जीतना एक बड़ी ख़बर है। एयर इंडिया को फिर से खड़ा करने के लिए हमें काफी कोशिश करनी होगी। हमें उम्मीद है कि इससे टाटा समूह की एविएशन इंडस्ट्री में मौजूदगी से मजबूत व्यापारिक अवसर पैदा होंगे।"
#FlyAI : Air India Limited, Air India Express & AISATS (AI stake) have become part of the Tata Group today.
— Air India (@airindiain) January 27, 2022
Senior Officials of @TataCompanies , @SecyDIPAM and @MoCA_GoI met at Airlines House New Delhi. pic.twitter.com/HA4aEkVwWX
