हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री बोले मुझे कोरोना वैक्सीन की आवश्यकता नहीं दिया बड़ा ब्यान जानिए
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि आज यानी 1 मार्च 2021 से देश के हर आम नागरिक के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रही है. सभी नागरिकों को यह कोरोना वैक्सीन अवश्य और निसंकोच लगवानी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस बार मैं कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा पाऊंगा,
उन्होंने बताया वैक्सीन ना लगवाने का कारण,
उन्होंने बताया की इसका कारण की उन्होंने कहा कि मुझे पहले ही कोविड-19 हो गया था. इसके पश्चात मेरे शरीर में 300 एंटीबॉडी बन चुकी है जो बहुत अधिक है. उन्होंने कहा कि शायद उन्होंने जो ट्रायल वैक्सीन लगवाई थी इसमें उसका भी योगदान है. उन्होंने कहा कि अब मुझे कोरोना वैक्सीन की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने अपने ट्वीट में सभी देश के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है,
आज आम जनता के लिए कोरोना वैक्सीन शुरू होने जा रही है । सब को निस्संकोच लगवानी चाहिए । मैं तो नही लगवा पाऊंगा क्योंकि कोविड होने के बाद मेरी एंटीबाडी 300 बनी है जोकि बहुत ज्यादा है । शायद मैंने जो ट्रायल वैक्सीन लगवाई थी इसमे उसका भी योगदान हो । मुझे अभी वैक्सीन की जरूरत नही है ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) March 1, 2021
