Chandigarh News: सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास मिला EID, पुलिस से सील किया इलाका
TheChopal, Chandigarh City: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है. सिटी के सेक्टर 43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड के नजदीक पुलिस को एक IED बरामद हुआ है. इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पूरा इलाका सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, टिफिन के अंदर बैग में विस्फोटक सामग्री रखी मिली है. चंडीगढ़ पुलिस की बम डिटेक्शन स्क्वाड जांच कर रही है. घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है.
ये IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) सेक्टर 43 बस अड्डे के पीछे जंगल के इलाके में एक लावारिस बैग में छुपा कर रखा गया था. पुलिस के अनुसार इस मामले में पंजाब के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सेक्टर 36 थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है. मामले में ऑपरेशनल सेल टीम गुप्त सूचना के आधार पर दोपहर से ही सतर्कता के साथ काम कर रही थी. अब तक की जाँच में सामने आया है कि बरामद विस्फोटक एक्टिव नहीं था.
इस मामले के बाद चंडीगढ़ पुलिस में शहर की सड़कों पर सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है की शांति बनाए रखें ओर अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
