दिल्ली में जल्द मिलेगी कोरोना को लेकर लगी पाबन्दियों में ढील
Updated: Jan 25, 2022, 13:12 IST
The chopal
दिल्ली| देश मे तीव्रता के साथ बढ़े कोरोना संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है की दिल्ली में कोरोना की रफ्तार में कमी देखने को मिली है। 15 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 30 हुई थी जो आज घटकर 20 हो गई है। दिल्ली के 82 प्रतिशत लोग कोरोना की वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं वहीं 100 फीसदी लोग एक डोज लगवाने वालो की लिस्ट में शामिल हैं।
उन्होंने कहा, कोविड के कम होते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जल्द ही दिल्ली में लगी पाबन्दियों में ढील दी जाएगी। वही यदि कोरोना ने पुनः रफ्तार पकड़ी तो उसी के मुताबिक पाबंदियों को बढ़ा दिया जाएगा। क्योंकि हम दिल्ली में एक बार पुनः सामान्य स्थिति लाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में सोमवार को कोविड वायरस संक्रमण के 5,760 नये मामले दर्ज किए गए थे. और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई. जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई. दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किये गये थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है
जाने देश मे क्या है कोरोना का ग्राफ|-
देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,55,874 नए मामले दर्ज हुए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,97,99,202 हो गई. वहीं यदि पुराने आकड़ो से तुलना करें तो पिछले दिनों की अपेक्षा कोरोना केसों में 16.4 की कमी देंखने को मिली है।
