इस राज्य में 1 फरवरी से खुल जाएंगे स्कूल
Jan 29, 2022, 09:55 IST
The chopal
कोरोना| कोरोना के भीषण संकट के बीच राजस्थान एक ऐसा जिला है जहां कोविड के केसों में लगातार कमी आती दिखाई दे रही है। कोरोना की मद रफ्तार को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने फैसला लिया है की यहां 10 से 12 वीं क्लास तक के स्कूल 1 फरवरी से खोल दिये जायेंगे। वहीं 9वीं से 6 वीं तक के स्कूलों को 10 फरवरी को खोला जाएगा। लेकिन इस बीच स्कूलों के पास ऑनलाइन क्लासेस का भी विकल्प रहेगा।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए रविवार का कर्फ्यू खत्म कर दिया है। बाजार, मॉल और व्यापारिक प्रतिष्ठान को 10 बजे तक खुले रखने की अनुमति भी दी गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार ने एक नोटिस जारी कर कहा, बच्चों को स्कूल आने के लिए अपने अभिभावकों से एक लिखित पत्र लिखवार स्कूल आना होगा।
जाने क्या है राजस्थान ने कोरोना का आंकड़ा:-
यदि हम बीते शुक्रवार की बात करें तो राजस्थान में कोरोना के कुल 8,125 नए मामले सामने आए थे और कोरोना से 21 मरीजों की जान गई है।
