The Chopal

सपा गठबंधन के 34 मुस्लिम प्रत्याशियों ने दी भाजपा प्रत्याशियों को मात

   Follow Us On   follow Us on
Akhilesh Yadav
The Chopal
UttarPradesh| कल यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत हुई पूरा यूपी भगवा मय दिखाई दिया। वही भाजपा सरकार के कई दिग्गजों को सपा ने कांटे की टक्कर दी ओर सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सपा प्रत्याशी से हारना पड़ा। लेकिन इस बार के चुनाव में मुसलमान का जलवा भी देखने को मिला और पिछले चुनाव के मुकाबले 10 नए मुस्लिम प्रत्याशियों ने अपनी जीत का बिगुल फूंका। 
जानकारी के लिए बता दें बार जीतने वाले मुस्लिम प्रत्याशियों की संख्या 34 हो गई है। जो विधानसभा में कुल संख्या के सापेक्ष मुस्लिम विधायक 8.43 प्रतिशत होंगे। जिन मुस्लिम प्रत्याशियों ने इस बार जीत दर्ज की है वह सभी सपा गठबंधन से मैदान में उतरे थे। 

जाने मुस्लिम कैंडिडेट के नाम:- 

अमरोहा-महबूब अली
बहेड़ी-अता उर रहमान
बेहट-उमर अली खान
भदोही-जाहिद 
भोजीपुरा- शहजिल इस्लाम
बिलारी-मो. फहीम
चमरौआ-नसीर अहमद
गोपालपुर-नफीस अहमद
इसौली-मो. ताहिर खान
कैराना-नाहिद हसन
कानपुर कैंट-मो. हसन
कांठ-कमाल अख्तर
 किठौर-शाहिद मंजूर
 कुंदरकी-जिया उर रहमान
लखनऊ वेस्ट-अरमान खान
मटेरा-मारिया
मऊ-अब्बास अंसारी
मेरठ-रफीक अंसारी
महमूदाबाद-सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी
मुरादाबाद ग्रामीण-मो. नासिर
नजीबाबाद-तस्लीम अहमद
निजामाबाद-आलम बदी
पटियाली-नादिरा सुल्तान
राम नगर-फरीद मो. किदवई
 रामपुर-मो. आजम खान
संभल-इकबाल महमूद
सिंकदरपुर-जिया उद्दीन रिजवी
शीशामऊ-हाजी इरफान सोलंकी
सिवालखास-गुलाम मोहम्मद
स्वार-मो. अब्दुल्ला आजम
ठाकुरद्वारा-नवाब जान
थानाभवन-अशरफ अली
डुमरियागंज-सैय्यदा खातून
 सहारनपुर-आशु मलिक