The Chopal

बुल्डोजरनाथ को इंगित कर भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

   Follow Us On   follow Us on
YOGI VS AKILESH

THE CHOPAL

UttarPradesh| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी सरगर्मी के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौथे चरण के चुनावी प्रचार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काम नाम बदलना है वहीं अब एक अंग्रेजी अखबार ने उनका नाम बदलकर बाबा बुलडोजर कर दिया है और ज्यों ही जनता ने मतदान किया है तो बाबा का बुलडोजर मेंटेनिंस के लिए चला गया है। 

उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा, भाजपा के नेता झूंठ बोलने में महारथ हासिल कर चुके हैं वह झूठ बहुत सफाई से बोलते हैं। उन्होंने किसानों को इंगित करते हुए कहा, न आपको खाद मिली न डीएपी इनके वादे फुस हो गए हैं। इन्होंने देश मे निजीकरण की नीति लागू की हवाई जहाज से लेकर पानी तक सब बेंच दिया। यह रोजगार की बात कर रहे हैं लेकिन आज यूपी में युवा रोजगार के लिए तहिमाम कर रहा है। 

उन्होंने अपनी सरकार का ज़िक्र करते हुए कहा यदि सपा की सरकार बनी तो यूपी में रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे और प्रदेश का विकास होगा। आजकल हम देख सकते हैं बुल्डोजरनाथ के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। जनता अब सच से रूबरू हो चुकी है जल्द ही यूपी में परिवर्तन की लहर दौडेगी।