The Chopal

हार के बाद बदले बसपा के तेवर, पार्टी में हुए परिवर्तन

   Follow Us On   follow Us on
Mayavati
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा ने जहाँ प्रचंड जीत हासिल की है वही सपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर आई है। लेकिन बसपा जिसने यूपी में सबसे खराब प्रदर्शन किया वह अब अपनी पार्टी में बदलाव करने लगी है। बसपा सुप्रीमो ने हार के बाद पार्टी के लिए कई बड़े फैसले लिए है। जहाँ अभी कुछ दिन पहले उन्होंने बसपा प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में जाने से रोक दिया। वही अब मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से रितेश पांडे को हटाकर उनकी जगह गिरीश चंद्र जाटव को पार्टी की कमान दी है। 
मायावती ने एक पत्र जारी कर लोकसभा स्पीकर को यह जानकारी दी और कहा, उनकी पार्टी ने लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से रितेश पांडे को हटाकर उनकी जगह गिरीश चंद्र जाटव को नामित किया है। वही राम शिरोमणि वर्मा को बसपा ने उपनेता बनाया है। संगीता आजाद को गिरीश चंद्र जाटव की जगह चीफ व्हिप बनाने का फैसला लिया है।
जानकारी के लिए बता दें यूपी में बसपा महज 1 सींट पर सिमट कर रह गई है। वही वोट शेयर की बात करें तो इस बार बसपा के वोट शेयर में 10 फीसदी की गिरावट हुई है। बसपा की इन हार से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि बसपा इस बात यूपी में सरकार बनाने की फिराक में थी।