पांचवे चरण में आवारा पशुओं को लेकर बोली यूपी सरकार
Feb 27, 2022, 08:51 IST
The Chopal
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में जारी सियासत में आवारा पशुओं की समस्या मानो सबसे बड़ी समस्या है। वही पांचवें चरण के चुनाव के दौरान यूपी सरकार ने आवारा पशुओं को लेकर बड़ा बयान जारी किया है और कहा है कि उन्होंने आवारा पशुओं के संरक्षण पर उल्लेखनीय काम किया है। बता दे आवारा पशुओं का मुद्दा यूपी चुनाव में अहम भूमिका निभा रहा है इस मुद्दे ने यूपी सरकार को नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिया और एक चुनावी रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसका जिक्र करना पड़ा।
वहीं कल शाम यूपी सूचना विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्य सरकार और यूपी की जनता मवेशियों के संरक्षण के लिए पूर्णतः तैयार है। राज्य सरकार ने आवारा पशुओं के संरक्षण हेतु बेहतर कार्य किये हैं। यह सूचित करना उचित है कि निराश्रित गोवंश बहुत कम पशुओं को छोड़कर सड़क और कृषि क्षेत्र में इधर-उधर नहीं भटक रहे हैं।
बताते चलें सरकार का यह बयान पांचवें चरण के मतदान से पूर्व आया है। सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्या से यूपी की जनता तहिमाम कर रही है। गांव के लोगो का तो यह भी कहना है कि प्रदेश में योगी सरकार ने आवारा पशुओं को छुड़वाया है। वह सीधा इस बात का इल्जाम योगी आदित्यनाथ पर लगा रहे हैं।
