लखनऊ पहुंची ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
THE CHOPAL
उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में चुनावी प्रसार प्रचार जारी है सभी राजनीतिक दल एक दूसरे को सवालों के घेरे में ले रहे हैं। सत्ता धारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी इस वक़्त आमने सामने है और सर्व के मुताबिक प्रदेश चुनाव में इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी। इस बीच जहां भाजपा के प्रचार प्रसार में उनकी पार्टी के मुख्य चेहरे लगे हुए हैं वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी बड़ा दाव खेला है।
आज शाम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पहुंची। एयरपोर्ट पर ममता बनर्जी का स्वागत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। अखिलेश के साथ इनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कई बड़े नेता मौजूद रहे।
बता दें अब यह कयास लगाए जा रहे हैं की ममता बनर्जी उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का प्रचार करने के लिए आई हैं। वह खुलकर प्रदेश में समाजवादी का प्रचार करेंगी और प्रदेश में साइकिल की लहर लाने के लिए जनता से अनुरोध करेंगी।
