The Chopal

शिव नगरी काशी में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

   Follow Us On   follow Us on
Mahashivratri
The Chopal

 

वाराणसी| आज जहां पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है हर घर मे महाशिवरात्रि का जश्न मनाया जा रहा है। वही शिव धाम वाराणसी में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। लोग शिव के दर्शन करने भारी संख्या के वाराणसी पहुँचे है और रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कल पूरी रात काशीविश्वनाथ का मंदिर खुला रहा पूरी रात भक्त शिवदर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े रहे। 

बताते चलें आज पूरी काशी शिवमय हुई है। दूर दूर से लोग शिव दर्शन के लिए यहां आए हुए हैं। लोग यहां सिर्फ शिव का दर्शन नहीं कर रहे अपितु रुद्राभिषेक और जलाभिषेक भी करवा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को पहली बार गंगा द्वार से प्रवेश मिला और बाबा के स्वर्णमयी आभा वाले गर्भगृह के भी दर्शन हुए।

वही काशी में शिव पार्वती के विवाह की पूरी तैरती हो चुकी है। आज शाम को यहां गंगा आरती और शिव पार्वती का विवाह उत्सव होगा। काशी को स्वर्ग सा सजाया जा रहा है हर कोई इसमे अपनी शिरकत कर रहा है। ग्रन्थों में बताया गया है काशी का निर्माण शिव ने अपने त्रिशूल के जरिए किया है। काशी ब्रह्मा की सृष्टि से अलग है और जब प्रलय आता है तो शिव नगरी काशी पर इसका प्रभाव नही पड़ता है वही यहां मरने वाला व्यक्ति सांसारिक मोह को छोड़कर स्वर्ग प्राप्त करता है।