The Chopal

स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, यह है जुर्म

   Follow Us On   follow Us on
UPelection
The Chopal
उत्तरप्रदेश| भाजपा को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी में अपनी धाक जमाने पहुँचे स्वामी प्रसाद मौर्य आजकल सुर्खियों में है। लगातार यह अपने तीखे शब्दो से भाजपा को घेरने का काम करते हैं वही इस दौरान इनपर हुए हमले के बाद यह लगातार भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अब इस बीच इनके बेटे अशोक मौर्य ने कुशीनगर से पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुशीनगर जिलाधिकारी एस राज लिंगम के मुताबिक मौर्य के बेटे को आचार संहिता उल्लंघन के संदर्भ में हिरासत में लिया गया है और पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार खबर मिली थी कि कल शाम को यह लोगो मे पैसा बांट रहे थे और पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने इनपर कार्यवाही की है। कुशीनगर डीएम ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुँचे जिसके बाद वहां तीन गाड़ियां 7 लोग मिले। इन लोगो मे स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य भी शामिल थे।
जानकारी के लिए बता दें स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर सींट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। मंगलवार को इनकी गाड़ियों पर पथराव की घटना सामने आई। इस घटना के लिए विपक्ष लगातार भाजपा पर दोष मढ़ रही है। वही बदायूं से बीजेपी परिवार का हिस्सा मौर्य की बिटिया संघमित्रा मौर्य ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसके लोगो ने उनके पिता पर हमला किया।